अंतर-विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता 2025-26

    श्री नागपुर गुजराती मंडल द्वारा संचालित श्री पकवासा गुजराती गर्ल्स हाईस्कूल / कनिष्ट महाविद्यालय एवं श्री उमियाशंकर नारायणजी हाईस्कूल / कनिष्ट महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष अनुसार मंडल के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री शांतिलालभाई बदानीजी की स्मृति में अंतर-विद्यालयीन वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    चित्रकला प्रतियोगिता का विषय था-" योगाभ्याश - शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति", वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय रखा गया "इलेक्ट्रिक वाहन : हरित भविष्य या नया संकट?" 

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दयाशंकरजी तिवारी (अध्यक्ष - भारतीय जनता पार्टी, नागपुर शहर)  ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनशीलता और तार्किक सोच को प्रोत्साहित करते हैं | निर्णायक मंडल में डॉ. राजेश पशीने, डॉ.व्यंकटेश नायडू, श्री कुनाल बँजोड़े एवं श्रीमती नेहा मालवे शामिल रहे। 

    चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार उर्वी कंजोडे, द्वितीय पुरस्कार मुग्धा वासुले, सांत्वना पुरस्कार शारवरी उमरेडकर, सरंगी पराते, तुर्षा बोकडे एवं ओजस्वी मुल्लेवार को प्राप्त हुआ | इस प्रतियोगिता की रनिंग ट्रॉफी सी. बी. आदर्श विद्या मंदिर ने जीती। 

सी.बी. आदर्श विद्यालय मंदिर ने जीती दोनों प्रतियोगिताओं की ट्रॉफी

    वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विदुषी सोनी, द्वितीय पुरस्कार जूही दांडेकर, व सांत्वना पुरस्कार - आशिफ शेख, पुर्वा कुथे, हर्षिता सिन्हा एवं आयुष सिंघई को प्रदान किए गए। वाद-विवाद प्रतियोगिता की ट्रॉफी भी सी.बी. आदर्श विद्या मंदिर के नाम रही। 

    श्री नागपुर गुजराती मंडल के अध्यक्ष श्री योगेशभाई पटेल,  उपाध्यक्ष अधि. श्री नरेंद्रभाई झा, श्री महेंद्रभाई पटेल, सचिव अधि. श्री चंद्रेशभाई बदाणी, सभ्य - श्री योगेशभाई जोशी, श्री मीनलभाई पटेल, श्री गौतमभाई बदाणी एवं सी.ई.ओ. हर्षाबेन खक्खर ने विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की सफलता में प्रधानाचार्या श्रीमती ममता चित्रे, कु. संतोषी गुप्ता, पर्यवेक्षिका श्रीमती विभूति दवे तथा दोनों विद्यालय के सभी शिक्षकों व शिक्षेकेत्तर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 




















Previous Post Next Post