Grammar - सकर्मक अकर्मक क्रिया की पहचान - Class 9 A & B, 10 A & B

क्रिया के अंतर्गत हम – क्रिया की परिभाषा, क्रिया के उदहारण, क्रिया के भेद – सकर्मक क्रिया ( Sakarmak Kriya ) और अकर्मक क्रिया ( Akarmak Kriya ), सकर्मक क्रिया के भेद – एककर्मक क्रिया, द्विकर्मक क्रिया, सकर्मक क्रिया की पहचान (Sakarmak Kriya Ki Pehchan), अकर्मक क्रिया की पहचान (Akarmak Kriya ki Pehchan) और उनके कुछ उदहारण  के बारे में पड़ेगे

क्रिया की परिभाषा

जिस  शब्द के माध्यम से वाक्य में कार्य के होने या करने का बोध होता है उसे क्रिया कहते हैं
जैसे – राम दौड़ रहा है
सीता खाना बना रही है
उपर्युक्त रेखांकित शब्दों के माध्यम से हमें कार्य के होने का बोध हो रहा है  अतः ये शब्द क्रिया कहलाएगें।

कर्ता

काम करने वाले को कर्ता कहते हैं|
जैसे – रमा खाना बना रही है|

सीता झाड़ू लगा रही है|

उपर्युक्त वाक्यों में रमा‚ सीता के द्वारा कार्य किया जा रहा है अर्थात् रमा के द्वारा खाना बनाने का कार्य किया जा रहा है‚ वही दूसरे वाक्य में

सीता द्वारा झाडू लगाने का कार्य किया जा रहा है अतः रमा‚ और सीता कर्ता है।

कर्म

कर्ता जो काम करता है, उसे कर्म कहते हैं|
जैसे – रमा खाना बना रही है|
उपर्युक्त वाक्य में कर्ता (रमा) के द्वारा “खाना” बनाने का कार्य किया जा रहा है अतः कर्म है “खाना”
प्रश्न – रमा क्या बना रही है?
उत्तर – खाना  (कर्म)
कर्म- जानने के लिए हम क्रिया पर “क्या” किसको का प्रश्न करते है।
सीता झाड़ू लगा रही है|
प्रश्न – सीता क्या लगा रही है ?
उत्तर –  झाड़ू (कर्म)
वेदांत फल खाता है|
प्रश्न- वेदांत क्या खाता है?
उत्तर – फल (कर्म)

क्रिया के भेद (कर्म के आधार पर)

1. सकर्मक क्रिया (Sakarmak Kriya)
2. अकर्मक क्रिया (Akarmak Kriya)

सकर्मक क्रिया ( Sakarmak Kriya kise kahate hai )

परिभाषा –   वाक्य में ऐसी क्रिया जिन्हें अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कर्म की आवश्यकता होती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं| जैसे –
मोहन क्या पढ़ता है?
उत्तर – पुस्तक (कर्म)

सकर्मक क्रिया के भेद ( Sakarmak Kriya ke bhed )

1. एककर्मक क्रिया
2. द्विकर्मक क्रिया
(1) एक कर्मक क्रिया – जिस क्रिया का एक कर्म होता है उ से एककर्मक क्रिया कहते है।
राधा क्या खाती है?
उत्तर –   खीर    (कर्म)

(2) द्विकर्मक क्रिया – जिस क्रिया के दो कर्म होते है उसे द्विकर्मक क्रिया कहते है।
उत्तर –   चित्र  (कर्म)
प्रश्न- किस को दिखाया?
उत्तर –    मुझे

अकर्मक क्रिया ( Akarmak Kriya )

परिभाषा -वाक्य में ऐसी क्रिया जिसे अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कर्म की आवश्यकता नही पड़ती, उसे अकर्मक क्रिया कहते है।


– यहां कोई कर्म नहीं हो रहा है
कुछ क्रियाएं व्यक्ति स्वयं भी करता है|
जैसे –  सोना, जागना, रोना, आदि |

(सकर्मक क्रिया की पहचान, अकर्मक क्रिया की पहचान)

( Sakarmak Kriya ki Pehchan, Akarmak Kriya ki Pehchan )

1. सकर्मक क्रिया (Sakarmak Kriya)
2. अकर्मक क्रिया (Akarmak Kriya)

सकर्मक क्रिया (Sakarmak Kriya kise kahate hai)

वाक्य में क्रिया शब्द से पहले क्या “ किसे ” किसको ”प्रश्न करने पर यदि कोई उत्तर मिलता है तो वह सकर्मक क्रिया होगी
– यदि प्रश्न करने पर एक उत्तर अर्थात एक कर्म मिले तो क्रिया एक कर्मक होती है
– यदि प्रश्न करने पर उत्तरअर्थात दो कर्म मिले तो क्रिया द्विकर्मक होगी|



जैसे  (Examples of sakarmak kriya) –

1. दर्जी कपड़े सिल रहा है|
प्रश्न= क्या सिल रहा है?
उत्तर=  कपड़े
2. माताजी ने दुकान से सब्जी खरीदी|
प्रश्न=  क्या खरीदी?
उत्तर= सब्जी
प्रश्न=  किस से खरीदी?
उत्तर=  दुकान से
इसमें दो कर्म है अतः यह द्विकर्मक क्रिया है
3. बच्चा शरबत पी रहा है|
प्रश्न= क्या पी रहा है?
उत्तर= शरबत
– वाक्य में क्रिया शब्द से पहले क्या प्रश्न करने पर प्रत्यक्ष कर्म की प्राप्ति होगी जोकि निर्जीव होगा
– वाक्य में क्रिया शब्द से पहले किसे या किसको प्रश्न करने पर अप्रत्यक्ष कर्म की प्राप्ति होती है तथा वह सजीव होता है
जैसे- 1. लता ने मुझे चित्र दिखाएं
प्रश्न – क्या दिखाएं?
उत्तर – चित्र( प्रत्यक्ष कर्म )
यह निर्जीव है|
प्रश्न= किसको दिखाएं?
उत्तर= मुझे ( अप्रत्यक्ष कर्म)

2. पापा ने भैया को कार दिलवाई|
प्रश्न= क्या दिलवाई
उत्तर= कार(  प्रत्यक्ष कर्म)
प्रश्न= किसको दिलवाई?
उत्तर= भैया को ( अप्रत्यक्ष कर्म)

अकर्मक क्रिया ( Akarmak Kriya )

वाक्य में क्रिया शब्द से पहले क्या “किससे” तथा “किसको” प्रश्न करने पर यदि उत्तर नहीं मिलता है तो वह अकर्मक क्रिया होगी|
– लेकिन यदि क्रियापद क्या का प्रश्न करने पर “कर्ता ” आए तो क्रिया अकर्मक ही होती है|
जैसे –  1. राहुल रोता है|
प्रश्न – “ क्या ”रोता है?
उत्तर –  राहुल (कर्ता)
2. राधा घूम रही है|
प्रश्न – क्या घूम रही है?
उत्तर – राधा(कर्ता)
नोट – यदि वाक्य में क्रिया से पहले क्या लगा कर प्रश्न करने पर कल्पना के आधार पर उत्तर निकल जाता है तो क्रिया जन्म से ही  सकर्मक है, यदि उत्तर नहीं निकलता है तो क्रिया अकर्मक है|
(1) सकर्मक क्रिया बताइए –
क. तैरना
ख. हंसना
ग. जाना
घ. पीन
उत्तर – घ. पीना
(2) अकर्मक क्रिया बताइए-
क. वह रात भर सोती रही|
ख. वह दिनभर खाता रहा|
ग. अनिल कविता लिख रहा है
घ. उसी ने बोला था
उत्तर – क. वह रात भर सोती रही
(3) सकर्मक क्रिया बताइए –
क. छोटे-छोटे बच्चे बात-बात पर रोते हैं
ख. जंगली हाथी भाग गया
ग. आलसी बच्चे देर तक सोते हैं
घ.  बच्चे क्रिकेट खेलते हैं
उत्तर – घ. बच्चे  क्रिकेट खेलते हैं
Source : arinjayacademy.com
Posted by Smt. K. A. Patel

Previous Post Next Post